{"_id":"32741","slug":"Udham-singh-nagar-32741-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन समेत चार बाराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन समेत चार बाराती घायल
Udham singh nagar
Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बारातियों की बुलेरो और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे बुलेरो सवार दुल्हन समेत चार बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीलीभीत स्थित जोशी कालोनी निवासी गोलक हालदार की बारात शनिवार को मेरठ से घर लौट रही थी। दूल्हा व दुल्हन समेत करीब आधा दर्जन बाराती बुलेरो में सवार थे। बिलासपुर क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से बुलेरा टकरा गई। हादसे में दुल्हन ब्यूटी, बाराती सुनील मंडल, रतना विश्वास व विलोका देवी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।