फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   974 Student sit in entrance exam

पंत विवि: मास्टर्स के लिए 974 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
974 Student sit in entrance exam
पंत विवि के कृषि महाविद्यालय में मास्टर्स पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा देते छात्र। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मास्टर्स (परास्नातक) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को देहरादून और पंतनगर के केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दोनों केंद्रों पर 974 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 238 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मास्टर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश के 1212 छात्रों ने आवेदन किया था। रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में पंतनगर विवि के कृषि महाविद्यालय केंद्र पर 711 में 147 छात्र अनुपस्थित रहे। देहरादून के डीएवी (पीजी) कालेज करनपुर केंद्र में 501 छात्रों में 91 अनुपस्थित रहे। बताया कि पंतनगर विवि में मास्टर्स के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 382 सीटें हैं, जिनमें कृषि की 81, होम साइंस की 18, बेसिक साइंस की 80, फिशरीज की 12, वेटरिनरी की 73 और इंजीनियरिंग (एम-टेक) की 118 सीटें हैं। एमटेक की सीटों के लिए बाद में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि 19 सितंबर को स्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद एक साथ सभी प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरल था प्रश्नपत्र, बहुत अच्छे से किया हल
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि से कृषि स्नातक में फाइनल ईयर के छात्र अफराज मलिक ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत सरल था। तीन घंटे का समय मिला, तैयारी के हिसाब से प्रश्न पत्र बहुत अच्छे से हल किया है। कुछ प्रश्नों का उत्तर नहीं पता था, उन्हें छोड़ दिया, उम्मीद है प्रवेश मिल जाएगा। परीक्षा के दौरान शांति बनी रही और चेकिंग आदि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक, परंतु अप्रत्याशित था प्रश्नपत्र
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि से कृषि स्नातक सौम्या पोखरिया ने बताया कि प्रश्नपत्र तो बहुत बेसिक था, लेकिन वह बहुत कम प्रश्नों को हल कर पाई हैं। इसका कारण था कि हमें जो किताबें पढ़ने के लिए कहा गया था, उनमें से कोई प्रश्न नहीं पूछे गए। परीक्षा के दौरान चेकिंग आदि होती रही, जो बिल्कुल सही है। साथ ही कक्ष निरीक्षकों का रवैया भी सहयोगात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed