{"_id":"5a55113a4f1c1b32198b6009","slug":"91515524410-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त करने के होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त करने के होंगे प्रयास
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मिशन अंत्योदय के तहत चयनित ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त बनाने, उनमें विकास योजनाओं को लागू करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के लिए ग्राम सभाओं में बैठकें होंगी। प्रभारी डीएम ने जिले में होने वाली इन बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है।
प्रभारी डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में जीवन यापन कर रहे गरीब, वंचित परिवारों को आर्थिक, सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए मिशन अंत्योदय का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि विभागों की केंद्र, राज्य पोषित योजनाओं, विशेष रूप से मनरेगा, डे-एनआरएलएम की भागीदारी होगी। चयनित ग्राम पंचायतों में सभी विभागों की योजनाओं को अनिवार्य रूप से क्रियान्वित कर प्रस्तावित काम 1000 दिनों में पूरा किया जाना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन, ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त करने के लिए रणनीति बनाने हेतु जिले की समस्त ग्राम सभाओं में 10 से 22 जनवरी तक खुली बैठकें होंगी।