{"_id":"596127874f1c1ba05b8b45f3","slug":"91499539335-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम गुलड़िया के दो पूर्व उपप्रधानों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील की टीम ने नापजोख कर शिकायत को सही पाया।
इसके बावजूद प्रशासन ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया। ग्राम गुलड़िया के लोगों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि खसरा नंबर 195 में रकबा 0.057 हेक्टेयर और खसरा 196 में रकबा 0.061 ग्राम समाज की भूमि है।
इस पर दो लोगों ने अवैध कब्जा किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने जांच कराई और टीम ने अवैध कब्जे की पुष्टि की लेकिन तहसीलदार ने एसडीएम को रिपोर्ट नहीं सौंपी। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कब्जा हटवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रईस, मुसाइद, मो. इजराइल, वसीम, आशिक आदि थे।