फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   75 percent dip in tomato Procurement

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर मंडी में टमाटर की आवक 75 प्रतिशत घटी

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
75 percent dip in tomato Procurement
रुद्रपुर। लगातार बढ़ते मूल्य से लोगों ने टमाटर की खरीद कम करनी शुरू कर दी है। इसका असर टमाटर की आवक पड़ रहा है। रुद्रपुर मंडी समिति में एक पखवाड़े के भीतर टमाटर की आवक 75 प्रतिशत घट चुकी है। वर्तमान में बेंगलुरु और देहरादून से रुद्रपुर मंडी समिति में टमाटर की आवक हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर मंडी समिति में सिर्फ 20 क्विंटल टमाटर पहुंचा। मंडी निरीक्षक संजय शर्मा का कहना था कि देहरादून के टमाटर का थोक मूल्य 75 रुपये और बेंगलुरु के टमाटर का 105 रुपये प्रति किलो है। शुक्रवार को मंडी समिति में लगाए स्टॉल पर देहरादून के टमाटर की बिक्री की गई। स्टॉल पर 75 रुपये प्रति किलो की दर से 60 किलो टमाटर बिका। मंडी सचिव विश्व विजय देव सिंह ने कहा कि टमाटर के मूल्य बढ़ने के बाद धीरे-धीरे अब आवक भी कम होती जा रही है। एक पखवाड़े पहले रुद्रपुर मंडी समिति में प्रतिदिन औसतन 80 क्विंटल टमाटर पहुंचता था, लेकिन अब इसकी आवक 70 से 75 प्रतिशत घट चुकी है। बता दें कि रुद्रपुर में सब्जी मंडी व गली मोहल्लों में 120 से 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed