फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये ठगने का आरोप

रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये ठगने का आरोप

Mon, 30 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये ठगने का आरोप
काशीपुर। कंपनी में जमा कराई गई रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने करीब आठ लाख 85 हजार रुपये की राशि हड़प ली। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने साफ इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

सुभाष नगर कॉलोनी निवासी केवल कुमार शर्मा ने अपने अधिवक्ता मुकेश के माध्यम से एसीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 28 अप्रैल 2017 को उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी विनोद चौरसिया से हुई थी।
विज्ञापन


उसने खुद को मैजिक काइन कंपनी का मालिक बताते हुए कंपनी में ऑन लाइन निवेश करने पर सात माह की अवधि में ढाई गुना राशि लौटाने की बात कही। उसने कंपनी का कार्यालय देहरादून में होना बताया। उसने 70 हजार रुपये लगाने पर एक लाख 88 हजार 989 रुपये वापस मिलने का प्लान बताया। जिस पर उसने बरेली निवासी अपने मित्र सुनील सिंह से 1.40 लाख रुपये उधार लेकर विनोद को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद क्रमश: 1.32 लाख रुपये, 83000 रुपये, 25000 रुपये व 20000 रुपये उसके द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में जमा कराए। इसके अलावा उसने विनोद को 189000 रुपये, 86 हजार, 25 हजार और 1.85 लाख रुपये नकद दिए। उसके द्वारा कुल 8.85 लाख रुपये की रकम विनोद चौरसिया को दे दी गई। फरवरी 2018 में उसने अपनी कथित कंपनी की वेबसाइट बंद कर दी।


रकम वापस मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed