{"_id":"5a283ba34f1c1b74698c03ce","slug":"71512586147-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्डकॉल से शुरू हुआ प्यार और प्रेमी की ड्योढ़ी पर जा पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्डकॉल से शुरू हुआ प्यार और प्रेमी की ड्योढ़ी पर जा पहुंची प्रेमिका
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पहले मिस्ड कॉल, फिर फोन पर बात। फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिये निकटता जीने मरने की कसमों तक पहुंच गई। आलम यह है कि प्रेमिका अपने परिवार की बंदिशें तोड़कर प्रेमी की चौखट पर आ धमकी। प्रेमी के परिजनों ने पुलिस के साथ ही युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है। उसके परिजन काशीपुर पहुंच रहे हैं।
आईटीआई थाने के ग्राम रजपुरा रानी निवासी एक युवक के मोबाइल पर दो माह पूर्व एक मिस्ड कॉल आई। युवक ने उक्त नंबर को डायल किया तो मुजफ्फरनगर में रहने वाली एक युवती से उसकी बात हुई। बात धीरे-धीरे जान पहचान में बदल गई। उनके बीच व्हाट्स एप पर बातें होने लगी। सामान्य बातचीत कब प्यार में बदल गई, दोनों को इसका एहसास तक नही हुआ। मंगलवार की शाम युवती परिजनों को छोड़कर ग्राम रजपुरा रानी में अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। मामला उजागर हुआ तो प्रेमी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार की सुबह प्रेमी के परिजनों ने आईटीआई थाने पहुंचकर उपनिरीक्षक महेश जोशी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने युवती के परिजनों को भी इस बारे में बताया। परिजनों ने काशीपुर पहुंचने की बात कही है।