{"_id":"69ee67b6338e7c94b800dbe8","slug":"7-acres-of-wheat-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-the-field-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142104-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खेत में आग लगने से 7 एकड़ गेहूं जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खेत में आग लगने से 7 एकड़ गेहूं जलकर हुआ राख
Mon, 27 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित गढ़ी इंद्रजीत गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से सात एकड़ खेत में गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
रविवार दोपहर को गढ़ी इंद्रजीत गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात एकड़ में लगी गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान अजयपाल ने बताया कि खेत रामनगर निवासी प्रदीप सेठ का है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में समय लग गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। हालांकि इससे पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। संवाद