फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   65 cooperative societies will open every month in the uttarakhand

Exclusive: प्रदेश में हर महीने खुलेंगी 65 सहकारी समितियां, हर जिले को दिया ये लक्ष्य; अधिकारियों ने किया दावा

Fri, 19 Jan 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jan 2024 01:34 PM IST
सार

सहकारिता विभाग प्रदेश में सहकारिता के नेटवर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर महीने हर जिले में पांच और पूरे प्रदेश में 65 नई समितियां गठित करने जा रहा है। इनके जरिये सहकारिता आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना है। 

विज्ञापन
65 cooperative societies will open every month in the uttarakhand
सहकारिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता विभाग प्रदेश में सहकारिता के नेटवर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर महीने हर जिले में पांच और पूरे प्रदेश में 65 नई समितियां गठित करने जा रहा है। इनके जरिये सहकारिता आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना है। काशीपुर, जसपुर और बाजपुर सहित जिले भर के तहसील और ब्लॉक क्षेत्र से समितियां खोलने के इच्छुक लोगों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले महीने दिल्ली में देशभर के सहकारिता अधिकारियों की बैठक में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता के नेटवर्क को और ज्यादा फैलाने के निर्देश दिए थे। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक डॉक्टर बीएस मनराल ने बताया कि समितियों का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन समितियों में कम से कम नौ या नौ से ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सकता है। समिति बनाकर उसका विभाग में पंजीकरण कराने के बाद सहकारिता विभाग की मदद से सभी योजनाओं के अंतर्गत कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: आईटीआई के रिटायर इंस्ट्रक्टर से 35 लाख की ठगी का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन


हर गांव में गठन करने का है लक्ष्य
काशीपुर में प्राथमिक स्तर पर तो सहकारी समितियां का गठन एक जिले में पांच समितियां बनाने का है। हर गांव में कम से कम एक समिति गठित करना उद्देश्य हैं। विभाग की ओर से बताया गया कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed