फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   121-foot-tall Tricolour hoisted in Shakti Farm

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में लहराया 121 फीट ऊंचा तिरंगा

Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
121-foot-tall Tricolour hoisted in Shakti Farm
सितारगंज। शक्तिफार्म के सुभाष चौक में 121 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज स्थापित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने विशाल तिरंगा का लोकार्पण किया। नगर पंचायत में 4.38 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों, शिक्षकों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर के वरिष्ठ नागरिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि शक्तिफार्म के सुभाष चौक पर तिरंगे का लोकार्पण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है। यह विशाल तिरंगा शक्तिफार्म की नई पहचान बनने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम का संदेश देगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि यह शक्तिफार्म के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद भी दिलाता रहेगा। वहां दायित्वधारी संजय बाछाड़, खतीब अहमद, कार्तिक राय, सुनीता सरकार, सुशील राय, विक्रम भंडारी, मीना देवी, सुबीर सरकार,आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शक्तिफार्म में बनेगी उप तहसील
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शक्तिफार्म में उप तहसील बनाने की योजना को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया है। इस घोषणा को भी धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उप तहसील बनने से लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए सितारगंज नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
इनसेट
7.50 करोड़ की डीपीआर तैयार
सितारगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि शक्तिफार्म में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 7.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। शहरी विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद उसे भी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सड़क, नाली, प्रकाश, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संवाद

इनसेट
98.37 लाख से बनेंगी 1.60 किमी दो सड़कें
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य योजना से जारी 98.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सितारगंज के मुख्य चौराहे से नहर पुलिया होते हुए श्मशान घाट और एनएच-125 से पुरानी मंडी तक करीब 1.60 किमी सड़क निर्माण किया जाना है। दोनों सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed