{"_id":"57d6fa274f1c1bb53dd47553","slug":"60-per-renta-pao-lao","type":"story","status":"publish","title_hn":" 60 फीसदी लाओ साइकिल पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीसदी लाओ साइकिल पाओ
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशी (नवीं), मौलवी, (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में साठ फीसदी से अधिक अंक पाने वाली अल्पसंख्यक छात्राएं साइकिल की हकदार होंगी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत साइकिलें देगा। 30 सितंबर तक मेधावियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 31 अक्तूबर तक साइकिलें बांट दी जाएंगी। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. भूपिंदर कौर ओलख ने निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को शासनादेश की कॉपी भेजकर योजना को क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।
योजना की पात्र वही छात्राएं होंगी, जिनके परिवार की ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिवर्ष आय 81 हजार रुपये और शहरी क्षेत्र में एक लाख तीन हजार रुपये होगी। योजना का लाभ उठाने के लिए राजस्व विभाग से आय प्रमाण पत्र बना होना चाहिए। योजना का लाभ मेरिट सूची के आधार पर दिया जायेगा। पुरस्कार के लिए छात्राओं का चयन प्रवीणता सूची, आवेदन पत्र प्राप्त होने के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ की नीति से उपलब्ध बजट सीमा में होगा।
बालिकाओं का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा होगा। बीईओ बीपी सिंह ने बताया कि इस योजना के आवेदन पत्रों को खंड विकास कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्रों को क्रमबद्ध रूप से पंजीकृत करते हुए प्राप्ति का दिनांक और समय भी अंकित किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी के सत्यापन के बाद ही जिला समाज कल्याण कार्यालय को आवेदन पत्र भेजे जाएंगे।