फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   छह हजार पूर्व सैनिकों के लिए अलग कैँटीन की मांग

छह हजार पूर्व सैनिकों के लिए अलग कैँटीन की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
छह हजार पूर्व सैनिकों के लिए अलग कैँटीन की मांग

विज्ञापन
खटीमा में उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन एवं गौरव सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तराखंड सब एरिया देहरादून को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बनबसा स्थित स्टेशन में ही क्षेत्र के छह हजार पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिये अलग कैंटीन खोलने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि चंपावत, लोहाघाट, सितारगंज, मझोला, नानकमत्ता, खटीमा के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 60-70 किमी दूर बसे पूर्व सैनिकों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वह सुबह चार बजे भी कैंटीन में लाइन लगा लें तब भी जरूरत के अनुसार सामान नहीं मिल पाता। ज्ञापन में 50 प्रतिशत से अधिक पूर्व सैनिकों को तमाम सुविधाओं से वंचित रहने की भी जानकारी दी है। कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए अलग कैंटीन खोली जाए। ज्ञापन में उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के मंत्री भगवान सिंह, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, होशियार सिंह, शिवशंकर, हीरा सिंह बिष्ट, जगदीश पांडे, दीवान सिंह सेल्ला, गिरीश चंद्र पांडे आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर, बनबसा के स्टेशन कमांडर एसके सिंह ने बताया कि कैंटीन की सप्लाई पुरानी चली आ रही है। जबकि क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि अब स्थित सामान्य बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed