फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्टेशन रोड से बसें गुजारे जाने की मांग को लेकर एएसपी से मिले आपरेटर्स

स्टेशन रोड से बसें गुजारे जाने की मांग को लेकर एएसपी से मिले आपरेटर्स

Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड से बसें गुजारे जाने की मांग को लेकर एएसपी से मिले आपरेटर्स

विज्ञापन
रामनगर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली सुपरफास्ट बसों को पूर्व की भांति स्टेशन रोड से होकर गुजरने देने की मांग को लेकर निजी बस आपरेटर्स का एक शिष्टमंडल एएसपी से मिला। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आधे घंटे के अंतराल से एक बस गुजरने देने की मांग रखी।

काशीपुर में रामनगर और बाजपुर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। जिसके चलते शहर में निजी बसों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिलहाल रामनगर से मुरादाबाद के लिए निजी बस सेवा बंद है। जबकि रोडवेज की बसें बेरोकटोक चल रही है। फिलहाल आठ प्राइवेट बसें काशीपुर स्टेडियम से रामनगर के बीच चल रही है। जबकि अन्य बसें जसपुर अड्डे से मुरादाबाद के लिए जा रही है। प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में निजी बस आपरेटर्स शुक्रवार को एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र से मिले। उनका कहना है कि रामनगर-मुरादाबाद के बीच कुल 76 बसें चलती हैं। लेकिन आरओबी कार्य के चलते उन्हें इनमें से सिर्फ 35 सुपर फास्ट बसों को एमपी चौक से होकर गुजरने की अनुमति प्रदान कर दी जाए। प्रत्येक बस आधे घंटे के अंतराल से शहर से गुजरेगी तो इससे जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी। एएसपी ने कहा कि इस संबंध में यातायात निरीक्षक से रिपोर्ट लेने के बाद वह कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे। वहां पर यूनियन के उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, सचिव संजय त्यागी, एमए राहुल, इसरार मुंशी, भूकन लाल, चुनुवा मुंशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed