{"_id":"5b64a7bd4f1c1ba23e8b4f32","slug":"51533323197-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बती गुल
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे पर लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते दर्जनों उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। दरअसल रात से रुक-रुक हो रही बारिश से दिन भर जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। जिसके चलते रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने हाइवे पर लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इससे रामनगर रोड स्थित दो दर्जन दुकानदार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। विद्युत अधिकारियों ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर विद्युत पोल को बदलवाया। शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ता ने राहत की सांस ली। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। विभाग को करीब 40 हजार का नुकसान हो गया है।