फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   उतराखंड से जनाक्रोश रैली में भाग लेंगे दस हजार कार्यकर्ता

उतराखंड से जनाक्रोश रैली में भाग लेंगे दस हजार कार्यकर्ता

Sun, 22 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड से जनाक्रोश रैली में भाग लेंगे दस हजार कार्यकर्ता
काशीपुर/जसपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, व्यापारी, छात्र, मातृशक्ति सब त्रस्त है। मोदी सरकार की नीतियों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इसे व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की ओर से 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड से रैली में दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यहां नवचेतना भवन में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी राज में महिला अपराधों में वृद्धि हुई है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है। इन्हीं कारणों से उत्तराखंड में तीन व्यापारियों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार को अपने ही निर्णय वापस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इधर, जसपुर में सांसद प्रतिनिधि मो. गुलफाम के कार्यालय पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह का विधायक आदेश चौहान, रवि डोगरा, डॉ. एमपी सिंह, गुलफाम, देवेंद्र सिंह, नौशाद सम्राट, इख्तियार बब्लू, यूूनूस चौधरी आदि ने स्वागत किया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनाक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पीसीसी सदस्यों व सभी पदाधिकारियों को रैली के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान बसपा कार्यकर्ता फिरोज अहमद के नेतृत्व में दर्जन भर लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विधायक आदेश चौहान, अनुपम शर्मा, मनोज जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, गुरमुख सिंह, विमल गुड़िया, संदीप सहगल, विनोद वात्सल्य, विमला गुड़िया, मुक्ता सिंह, मुकेश मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, अब्दुल कादिर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed