फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   5000 people effected through flood in bajpur

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में बाढ़ से पांच हजार लोग प्रभावित

Thu, 10 Aug 2023 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 10 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
5000 people effected through flood in bajpur
बाजपुर। पहाड़ में हुई बारिश से बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे लेवड़ा नदी उफना गई। इससे मुख्य बाजार, राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी, मजरा प्रभु, टीचर कॉलोनी, बांके नगर, खमरिया, चकरपुर, मुडिया पिस्तौर देहात, आलापुर आदि क्षेत्र जलमग्न हो गए। मुख्य बाजार, रामराज रोड बैरिया दौलत रोड सहित अन्य मार्ग पर दुकानों में पानी घुस गया। दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोका।
विज्ञापन

जलभराव के कारण हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न रहा। बाढ़ का पानी घुसने से कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। घरों तीन से चार फुट तक पानी भरन से लोग छतों पर बैठे दिखे। बाढ़ से क्षेत्र के करीब 5000 लोगों के के प्रभावित होने का अंदेशा है। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में आई बाढ़ से कोई जन और पशु हानि नहीं हुई है। राजस्व टीम नुकसान का सर्वे कर रही। बुधवार दोपहर बाढ़ प्रभावित लोगों को एक हजार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। रात में 1500 पैकेट बांटे जाएंगे। बारिश से बैरिया रोड पर लेवड़ा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। झारखंडी क्षेत्र में कई जगह भूमि कटाव हो गया है।
विज्ञापन

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बाजपुर में लेवड़ा नदी से हुए जलभराव को लेकर डीएम को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर बरसात में आने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाए। कहा कि बरसात और आपदा की वजह से प्रभावितों के नुकसान का तत्काल आंकलन कर उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली घर घुसा पानी शहर की बत्ती गुल
बाजपुर। बाढ़ आने से ऊर्जा निगम को भारी नुकसान हुआ है। मंडी समिति परिसर स्थित 33 केवी बिजली घर में पानी घुसने से बुधवार सुबह छह बजे शहर के साथ ही बरहैनी आदि में भी आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि 26 से अधिक बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करीब 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed