फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 thousand withdrawn from the account by changing the ATM card of retired Subedar

रिटायर्ड सूबेदार का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from the account by changing the ATM card of retired Subedar
डेमो
काशीपुर। एक व्यक्ति ने रिटायर्ड सूबेदार का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 50 हजार की रकम उड़ा ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पर्वत कुंज कॉलोनी, कुंडेश्वरी निवासी होशियार सिंह गुंसाई पुत्र शंकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार को वह अपनी पुत्रवधू को साथ लेकर खरीदारी के लिए काशीपुर आए थे। सामान खरीदने के लिए तीन हजार रुपये कम पड़ने के कारण वह माता मंदिर रोड पर स्थित एटीएम पर पहुंचे। वहां मशीन में कार्ड लगाने पर रुपये नहीं निकले। इस पर उसने पास खड़े व्यक्ति से मदद मांगी। उसने उनके एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया। उक्त व्यक्ति ने भी उसके एटीएम से ट्राई किया, लेकिन रकम नहीं निकली। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड आपस में बदल लिया।
विज्ञापन

उसी दिन उनके खाते से अलग-अलग बैंकों के एटीएम से 50 हजार की राशि निकल गई। उन्होंने बताया कि उनका खाता कुंडेश्वरी के बैंक में है, उससे जो एटीएम बदला गया है, उसका खाता रामनगर रोड पर स्थित दूसरे बैंक में है। उन्होंने बैंक में जाकर एटीएम धारक के बारे में जानकारी जुटाई। यह एकाउंट मानपुर रोड निवासी एक महिला के नाम है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। रिटायर्ड सूबेदार का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने ही एटीएम बदलकर उसके खाते से रकम उड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed