{"_id":"5921e24f4f1c1b3d6a53640a","slug":"50-people-sick-after-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद खाकर 50 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद खाकर 50 लोग बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 22 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक ग्रामीण के घर हुई पूजा के पश्चात प्रसाद खाने से करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। रविवार सुबह ग्राम प्रधान पति तपन सरकार की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का उपचार किया। गंभीर पांच लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
देवनगर गांव निवासी आनंद मंडल के घर पर शनिवार रात शनि देव की पूजा का आयोजन किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद परंपरा के अनुसार कच्चा दूध, आटा, केला, गुड़, नारियल, बूंदी आदि मिलाकर छिन्नी प्रसाद तैयार कर करीब सौ लोगों को बांटा गया। प्रसाद खाने के बाद देर रात से ही कुछ लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। रविवार सुबह ग्राम प्रधान पति तपन सरकार ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. हर्ष सिंह ऐरी को दी। डॉ. ऐरी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी बीएम यादव की अगुवाई में एएनम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम ने गांव पहुंचकर 45 लोगों का इलाज किया। गंभीर रूप से बीमार सरिता, उर्मिला, बबीता, चंदन और प्रिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सक की गैर मौजूदगी में फार्मेसिस्ट नरेंद्र भट्ट ने इनका इलाज किया।
विज्ञापन