{"_id":"6824f82ece58ea206b059a58","slug":"46-vehicles-auctioned-for-rs-11-lakh-60-thousand-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126989-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 46 वाहन 11 लाख 60 हजार में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 46 वाहन 11 लाख 60 हजार में नीलाम
Thu, 15 May 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना परिसर में वर्ष 2012 से 2024 तक एमवी एक्ट में सीज किए 46 वाहनों की 11 लाख 60 हजार रुपये में नीलामी की गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर एमवी एक्ट में सीज वाहनों का निस्तारण किया गया। बुधवार को आईटीआई थाना परिसर में उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सीओ दीपक सिंह की देखरेख में वाहनों की नीलामी की गई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों को अपने-अपने वाहन रिलीज कराने के लिए नोटिस जारी कर अवगत कराया गया जिसके बाद न्यायालय से अनुमति लेकर 46 वाहनों की नीलामी की गई। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में 80 पंजीकृत ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया। 40 मोटरसाइकिल की सबसे ऊंची बोली नईम व फिजा खान ने, एक बस की ऊंची बोली ठेकेदार रेशमा खान और चार कार की सबसे ऊंची बोली मनोज कांबोज ने लगाई। 46 वाहनों की कुल नीलामी 11 लाख 60 हजार रुपये में की गई। यहां पर अभियोजन अधिकारी राम कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन