फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   45 lakhs fraud

अनाज कारोबार में पैसा लगा मुनाफे का लालच देकर 45 लाख ठगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
45 lakhs fraud
काशीपुर। अनाज कारोबार में पैसा लगाकर मुनाफे का लालच देकर दो भाइयों ने एक महिला के परिवार से 45 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सीओ की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी निवासी किरन रानी ने एसएसपी से शिकायत कर कहा था कि कुछ समय पूर्व ग्राम सभा गिरधर नगर के ग्राम बिशनपुर गदरपुर निवासी सुनित उर्फ सुमित वाधवा और उसका छोटा भाई आशीष वाधवा ने उन्हें झांसे में लिया। ये दोनों गदरपुर गल्ला मंडी में गल्ला विक्रेता और कमीशन एजेंट है। इनकी फर्म कान्हा ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर्ड है। दोनों ने अनाज कारोबार में पैसा लगाकर मुनाफे की बात करते हुए 10 सितंबर 2018 को अनाज खरीदवाने के एवज में 11 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि देना बैंक काशीपुर शाखा के माध्यम से एेंठ ली। इसी तरह लगभग विभिन्न बैंकों के खातों के माध्यम से दोनों ने 45 लाख की धोखाधड़ी उसके परिवार से की है। रकम वापस मांगने पर उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में हैं। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ मनोज कुमार ठाकुर को सौंपी। सीओ की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed