फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
बाजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। मृतक अल्मोड़ा के गांव खोला भनौली का निवासी नरेंद्र सिंह गैड़ा बताया गया है। कोतवाल जीबी जोशी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

सोमवार देर शाम बन्नाखेड़ा-इटव्वा मार्ग गांव केलाबंदवारी में नरेंद्र गैड़ा (28) पुत्र ठाकुर सिंह गैड़ा बाइक से जा रहा था। रास्ते में वाहन ने रौंद दिया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र लालकुआं स्टोन क्रशर पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। सूचना पर स्टोन क्रशर के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखा गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। क्रशर अधिकारियों के मुताबिक नरेंद्र गैड़ा हेलमेट पहने था लेकिन मौके से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed