{"_id":"5bafcce5867a5501346c3be1","slug":"41538247909-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बसों में सीसीटीवी, जीपीएस लगाने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बसों में सीसीटीवी, जीपीएस लगाने का निर्णय लिया
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन और रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक में बसों में सीसीटीवी और जीपीएस लगाने पर चर्चा की गई।
रामनगर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार शाम को हुई बैठक में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष मुक्ता सिंह और रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रसून श्रीवास्तव ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत वे स्कूल बसों में 15 दिन में सीसीटीवी लगवाने के साथ ही जीपीएस भी लगवाएंगे।
उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के सभी स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बैठक में 12 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बाद में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की अगले पांच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शिवालिक होली माउंट स्कूल के चेयरमैन बसंत बल्लभ भट्ट अध्यक्ष, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष, अनुज भाटिया सचिव, राधेश्याम तिवारी कोषाध्यक्ष, रितु भल्ला संरक्षक नियुक्त किए गए। पूर्व अध्यक्षा उमा वात्सल्य, निवर्तमान अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।