{"_id":"5b5e0eba4f1c1bac7d8b5572","slug":"41532890810-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा मंडी के पास एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोग भी चोटिल हो गए।
घायल बाइक सवार को उपचार के लिए बगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चोटिल कार सवार मौके से चले गए।
बहेड़ी यूपी निवासी वेदपाल रविवार दोपहर अपने 18 वर्षीय बेटे अमनदीप के साथ बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर से बहेड़ी जा रहे थे। किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा मंडी के पास वेदपाल की बाइक एक कार और ट्रक की चपेट में आ गई।
इससे बाइक पर पीछे बैठा अमनदीप सड़क पर छिटक कर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। टक्कर से कार सवार तीन लोग भी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बगवाड़ा चौकी पुलिस ने घायल अमनदीप को उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां अमनदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार मौके से चले गए। बगवाड़ा चौकी प्रभारी नीमा बोरा ने बताया कि अमनदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को भी कब्जे में लिया है। फिलहाल अमनदीप के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।