{"_id":"5b5388eb4f1c1be94b8b6256","slug":"41532201195-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली चाइल्ड स्कूल में हुई इनवेस्टिचर सेरेमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली चाइल्ड स्कूल में हुई इनवेस्टिचर सेरेमनी
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में होली चाइल्ड स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सत्र 2018-19 के लिए छात्र संघ का गठन किया गया। नव गठित छात्र संघ में हेड ब्वाय गौरव सिंह पांडा, हेड गर्ल सदफ रहमान, डिप्यूटी हेड ब्वाय अनिरुद्ध बत्रा, डिप्यूटी हेड गर्ल मुस्कान अग्रवाल चुने गए। इसके अलावा हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख, खेल प्रमुख, साहित्य प्रमुख, सामुदायिक सेवा प्रमुख एवं मीडिया और सूचना प्रौद्योगिकी क्लब का चयन किया गया। नव निर्वाचित छात्र संघ को प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द मेडिसिटी अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजय बजाज थे। वहां पर विद्यालय के चेयरमैन रोहिताश्व बत्रा, उपप्रधानाचार्य सीएम जोशी, विकास बत्रा, योगराज बत्रा, वैभव बत्रा, मीतिका बत्रा आदि थे।