फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रिकॉर्ड रूम दुरुस्त, तहसीलों से मंगाई 30 हजार फाइलें

रिकॉर्ड रूम दुरुस्त, तहसीलों से मंगाई 30 हजार फाइलें

Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रिकॉर्ड रूम दुरुस्त, तहसीलों से मंगाई 30 हजार फाइलें
रुद्रपुर। एनएच-74 मुआवजा घोटाले सहित तमाम घपलों में सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग के बाद जिला प्रशासन संजीदा हो गया है। प्रशासन कलक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम को दुरुस्त कराने के साथ ही सभी तहसीलों में लंबे समय से धूल फांक रही फाइलों को मंगवा रहा है।
विज्ञापन


यह वे दस्तावेज हैं, जिन्हें कायदे से रिकॉर्ड रूम में होना चाहिए थे, लेकिन जिला बनने के बाद से ही कई फाइलें तहसीलों में बेतरतीब ढंग से रखी हुई हैं। अभी तक 30 हजार फाइलें तहसीलों से आ चुकी हैं, जबकि कलक्ट्रेट में ही एक लाख 30 हजार फाइलें छांटी जा चुकी है। इसके अलावा करीब 12 क्विंटल दस्तावेज नष्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर 1995 में ऊधमसिंह नगर को नैनीताल से अलग कर जिला बनाया गया था, लेकिन अफसरों की अनदेखी की वजह से जो दस्तावेज कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में रखने चाहिए थे, वे तहसीलों में अस्त व्यस्त ढंग से पड़े रहे। चकबंदी कार्यालयों से भी रिकॉर्ड रूम को दस्तावेज नहीं भेजे गए। लापरवाही की हद रही कि कई दस्तावेज तो तहसीलों के कर्मचारियों के घरों में रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने एनएच-74 जैसे 300 करोड़ रुपयों के घोटाले को अंजाम दिया। इसके अलावा जमीनों के कई बड़े घपलों के अलावा चकबंदी कार्यालयों में दस्तावेजों की मदद से घपलों को अंजाम दिया गया। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग न हो इसलिए प्रशासन रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने के साथ ही तहसीलों से दस्तावेजों को मंगा रहा है।

रिकॉर्ड रूम में फाइलों को रखने के लिए रैक तैयार की गई हैं और जूनियर रिकॉर्ड कीपर के लिए अलग कक्ष बनाने के साथ ही विकास प्राधिकरण के लिए रिकार्ड रूम बनाया गया है।


कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम को व्यवस्थित कर रैक और कमरे बढ़ाए गए हैं। विभिन्न तहसीलों से 30 हजार फाइलें मंगवाई गई हैं। यह फाइलेेें जिला बनने के बाद से ही रिकॉर्ड रूम में भेजने की बजाय तहसीलों में रखी थीं। कलक्ट्रेट में एक लाख 30 हजार फाइलों की छंटाई की गई है और 12 क्विंटल फाइल नष्ट की गई हैं।
जगदीश कांडपाल, एडीएम नजूल।

फोटो 26आरडीपी 01पी: रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में फाइलों की छंटाई करते होमगार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed