फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   4093 Got Vaccinated

45 वर्ष से अधिक उम्र के 4093 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
4093 Got Vaccinated
रुद्रपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रहा। सभी सात विकासखंडों में बनाए टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक वर्ष के 4,093 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 2,625 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज व 1,468 लोगों ने पहली डोज लगवाई। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने से पहले लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। इसके बाद सभी लोगों ने वैक्सीन लगवाई। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित फ्लू क्लीनिक पर आरटीपीसीआर जांच के लिए लंबी लाइन लगी हुई नजर आई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। शीघ्र ही 18 से 44 वर्ष उम्र तक के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इधर, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के रुद्रपुर केंद्र पर भी लोगों ने वैक्सीन लगवाई। रुद्रपुर कोविड अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों के लिए तीमारदारों के लिए राधा स्वामी सत्संग सेंटर के सेवादार भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक, सेवादार भारत भूषण चुघ, सत्संग केंद्र के एरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया, राजेंद्र गिरधर, रवींद्र कुमार, संजीव पुजारा, सतीश अरोरा, इंद्र रंधावा,परमजीत सिंह, अखिल गिरधर, रवि वर्मा, बबलू सागर, संजीव गांधी, योगेंद्र, प्रवीण अरोरा, मनोज शर्मा आदि थे।

337 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
बाजपुर। सीएमएस डॉक्टर पंकज माथुर ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी सहित अन्य सेंटरों पर 337 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। जबकि राज्य सीमा रामपुर रोड पर और अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य और पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 242 लोगों की कोविड जांच की। 28 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। डा. माथुर ने कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed