फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   36 lakh fraud from JE of water institute in rudrapur

Udham Singh Nagar: जल संस्थान के जेई से 36 लाख की ठगी, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना

Fri, 30 May 2025 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 May 2025 12:26 PM IST
सार

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर जल संस्थान के जेई को साइबर ठगों ने 36.79 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
36 lakh fraud from JE of water institute in rudrapur
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर जल संस्थान के जेई को साइबर ठगों ने 36.79 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मेंं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हल्द्वानी के थाना मुखानी के अमरावती काॅलोनी निवासी हरीश चंद्र जोशी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। इसमें कहा कि 14 अप्रैल को उसे फेसबुक पर अनविका शर्मा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

विज्ञापन


उसने खुद को एक्सेंचर कंपनी में मुख्य साॅफ्टवेयर एक्जिक्यूटिव बताया था। उसने अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया था। इस पर उसकी अनविका से चैट हुई। उसने उनको शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया। उसने कहा कि वह एक वेबसाइट पर रुपये निवेश कर मुनाफा कमाती है। उसने उसे भी निवेश कर मुनाफा कमाने की सलाह दी।
विज्ञापन


अनविका की बातों में आकर उसकी ओर से से दिए वेबसाइट के लिंक को ओपन किया। इसके बाद अनविका ने उसकी वेबसाइट पर आईडी बना दी थी। उनको निवेश के संदेश आने शुरू हो गए थे। उनको निवेश के लिए कुछ खाता नंबर और यूपीआई आईडी वेबसाइट में चैट के माध्यम से साझा किए गए थे। इन पर उन्होंने 10 से 22 मई तक अपने अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी और पीएनबी बैंक के खातों से 36 लाख 79 हजार 916 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस वेबसाइट पर निवेश की गई धनराशि का मुनाफा 681238.46 डॉलर के रूप में प्रदर्शित हो रहा था। उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन उनसे टैक्स के रूप में 47686 डॉलर मांगे गए। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बैंक खातों का ब्योरा लिया जा रहा है कि पैसा कहां-कहां ट्रासफर हुआ है। -अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कुमाऊं साइबर क्राइम थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed