{"_id":"6aecbedb7a59a4d22a050e57","slug":"340-solar-lights-will-be-installed-in-the-rural-areas-of-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151123-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगी 340 सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगी 340 सोलर लाइटें
Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य वित्त निधि से क्षेत्र पंचायत काशीपुर ग्रामीण क्षेत्रों में 340 सोलर लाइटें लगवा रही है। इनके स्थापना का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में बघेलावाला और बांसखेड़ा खुर्द में लाइटें लगाई जा रही हैं।
ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने बताया कि प्रति सोलर लाइट 8,999 रुपये की दर से खरीद की गई है। उनके अनुसार, यह बाजार दरों के मुकाबले कम कीमत है। इससे क्षेत्र पंचायत निधि की बचत होगी, जिसका उपयोग अन्य जनहित और विकास कार्यों में किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खरीदी गई सभी लाइटें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं।
खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटें स्थापित करने की अनुमति दे दी गई है। इस दौरान जिला योजना सदस्य विजय कुमार उर्फ बॉबी, बीडीसी सदस्य सत्यपाल सिंह, प्रीति और बबलू आदि मौजूद रहे।