{"_id":"5a36c27f4f1c1b8d698c22fe","slug":"31513538175-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि सफाई नहर में छोड़ा पानी, फसल को नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि सफाई नहर में छोड़ा पानी, फसल को नुक्सान
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा के धौरा डैम से निकलने वाले पाहा फीडर एक की नहर में अधिक पानी आने से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते दर्जनों किसानों को हर साल अपनी फसल का नुकसान झेलना पड़ता है।
शनिवार को फीडर में अचानक डैम से अधिक पानी छोड़ दिया गया। नहर की सफाई न होने के कारण पानी नहर के ऊपरी सतह से होकर खेतों में पहुंच गया। खेतों में पानी पहुंचने से सुरेश प्रताप चंद के खेतों में पांच एकड़ आलू, दिलबाग सिंह का दो एकड़ गेहूं, दिनेश प्रताप चंद की दो एकड़ मटर, गुरुकृपाल सिंह, दिलेर सिंह की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा।
नहर में पानी ज्यादा आने से गन्ने की फसल में भी पानी भर गया है। इस वजह से गन्ने की छिलाई बंद करनी पड़ी है। ग्रामीण सुरेश प्रताप चंद ने डीएम से मांग की है कि पानी बंद करके नहर की सफाई करवाई जाए और जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।