फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   30 Logs found in Car

बोलेरो से खैर के 30 गिल्टे बरामद, चालक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
30 Logs found in Car
गदरपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से खैर की लकड़ी के 30 गिल्टे बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सकैनिया चौकी प्रभारी हरविंदर कुमार अपनी टीम के साथ सरोवरनगर मसीत रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें खैर के गिल्टे लदे मिले। इसके बाद पुलिसकर्मी लकड़ी लदे वाहन को थाने ले आए और अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। टीम में कांस्टेबल दर्शन सिंह, राकेश प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed