फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   26 migrants reached rudrapur from outside states

बाहरी राज्यों से रुद्रपुर पहुंचे 26 प्रवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
26 migrants reached rudrapur from outside states
रुद्रपुर। बाहरी राज्यों से प्रवासियों का विभिन्न गावों में लौटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर, जयपुर, देहरादून, भोपाल, जालंधर आदि शहरों से 26 प्रवासी रुद्रपुर लौटे। इनमें तीन लोगों को पंतनगर में संस्थागत क्वांरटीन किया गया, जबकि 23 लोग होम क्वारंटीन हुए। प्रदेश सरकार की पहल वाहनों से शनिवार को शिमला पिस्तौर, कीरतपुर, सैंजना, बरी, जवाहर नगर, गडेरिया बाग, शहदौरा, खमिया नंबर चार, खमिया चार एक के 26 लोगों की वापसी हुई। राज्य की सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद उन्हें संस्थागत व होम क्वारंटीन किया गया। रुद्रपुर पहुंचने वाले अधिकांश लोगों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद वह बाहरी राज्यों में फंसे हुए थे, घर पहुंचकर राहत की सांस ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के जनमिलन केंद्र, पंचायत भवनों, प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उधर, लॉकडाउन में घर पर बैठे शिक्षकों को क्वारंटीन सेंटरों में ड्यूटी देनी होगी। मुख्य सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी क्वांरटीन सेंटरों में गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप राजकीय शिक्षकों की तैनाती सुश्चित करने को कहा है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद होने के कारण शिक्षक घर पर हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सोमनाल ने बताया कि मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed