{"_id":"68aa177daea7765cbd0f1bfd","slug":"250-meter-long-bridge-will-be-soon-in-sitarganj-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-128974-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गौला पर 250 मीटर लंबे पुल को मिली टीएसी की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गौला पर 250 मीटर लंबे पुल को मिली टीएसी की मंजूरी
Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
1877.85 लाख की लागत से 250 मीटर पुल के साथ बनेगी 1.1 किमी लंबी सड़क
सितारगंज।
सितारगंज विधानसभा में गौला नदी पर बनने वाले 250 मीटर लंबे पीएससी पुल को टीएसी (तकनीकी संप्रेषण समिति) की मंजूरी मिल गई है। वहीं, अब विभागीय और वित्त व्यय समिति की मंजूरी मिलते ही इसकी टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
लंबे समय से गांव सूर्यानगर और शांतिपुरी के ग्रामीण गौला पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार गांव शांतिपुरी में रहने वाले लोगों को सिडकुल जाने के लिए नदी में से निकालना पड़ता है। वहीं, बरसात में नदी में पानी आने के कारण उन्हें किच्छा से सितारगंज होते हुए सिडकुल आना पड़ता है। वह मज़बूरी में 35 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करते है।
कोट-योजना की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से टीएसी की मंजूरी भी मिल गई है। गौला नदी पर 250 मीटर लंबा टू लेन पुल का निर्माण होगा। जिस पर हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहन चल सकेंगे। भविष्य में पुल को सिरसा सड़क से जोड़ दिया जाएगा। लोगों को किच्छा जाने के लिए अतिरिक्त 10 किमी की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।-सत्यपाल सिंह, जेई