{"_id":"64d29038fe7f6d638c0baeb4","slug":"25-thousands-prize-over-5-thieves-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1892-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित
Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
विजय यादव।
बाजपुर। केलाखेड़ा हाईवे स्थित एक ढाबे में भूमि विवाद के चलते दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। जिसमें फरार चल रहे नामजद पांच आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
बीती 20 जून को केलाखेड़ा में हाईवे स्थित एक ढाबे पर भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने मारपीट और अंधाधुंध फायरिंग की थी। मोहम्मद सफी की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों पर धारा 147, 148, 149, 323, 506, 304, 120बी के तहत केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। किच्छा निवासी विजय यादव व तौसिक अंसारी, गढ़ी पट्टी नानकमत्ता निवासी सरवजीत सिंह, मकरोई बरेली यूपी निवासी सोनू उर्फ सोनू गंजा और इसरपुर शीशगढ बरेली निवासी रखवीर सिंह फरार चल रहे हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने फरार चल रहे उक्त आरोपियों पर 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि फायरिंग मामले में मोहम्मद सफी की ओर से 15 लोगों पर केस दर्ज किया था, जिसमें सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन आरोपियों ने कोर्ट में जमानत की अपील कर रखी है। पांच आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की गई थी।