{"_id":"5edcf99e8ebc3e90a175950a","slug":"25-migrant-complete-villeage-quranteen-period-in-rudrapur112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में 25 प्रवासियों ने विलेज क्वारंटीन की अवधि पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में 25 प्रवासियों ने विलेज क्वारंटीन की अवधि पूरी की
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड के विभिन्न गावों में पहुंच रहे प्रवासी श्रमिक विलेज क्वारंटीन सेंटरों के स्थान पर होम क्वारंटीन अधिक हो रहे हैं। विलेज क्वांरटीन सेंटरों में अब तक संस्थागत क्वारंटीन हुए कुल 120 लोगों में से 25 प्रवासी 14 दिन की अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर विकासखंड की 43 ग्राम पंचायतों में 21 राजकीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों और एक जनमिलन केंद्र में विलेज क्वांरटीन सेंटर बनाए गए हैं। इन विलेज क्वारंटीन सेंटरों में हरियाणा, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न दूसरे राज्यों से लौटे अब तक 120 प्रवासी क्वारंटीन हो चुके हैं। जबकि अधिकांश लोग स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद होम क्वांरटीन में रहे। विलेज क्वारंटीन सेंटरों में रहे 120 लोगों में से अब तक 25 लोगों ने अपनी क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की संख्या कमी आई है। इधर, उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शेष परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों से विलेज क्वारंटीन सेंटर हटा दिए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन