फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   224 people gets second doze of Vaccination

224 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाई दूसरी डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
224 people gets second doze of Vaccination
रुद्रपुर में टीके की दूसरी डोज लगवाता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। टीकाकरण अभियान के 28 दिन पूरे होने के बाद शनिवार को 224 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। रुद्रपुर में 40, काशीपुर में 68, खटीमा में 65 और बाजपुर में 51 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। 41 स्वास्थ्य कर्मी दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे। साथ ही जिले में 357 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले दिन 265 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगवाए थे लेकिन शनिवार को दूसरा टीका लगाने के लिए 224 स्वास्थ्य कर्मी ही पहुंचे। रुद्रपुर केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी पुनीत कुमार ने पहला टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जो स्वास्थ्य कर्मी दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे, उन्हें रविवार को दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज के साथ ही जिले में पंजीकृत 1186 फ्रंट लाइन वर्करों में से 337 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed