{"_id":"64e3b11d733e5be5490d6dc4","slug":"2190-banned-e-cigrate-seized-two-arrested-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-389-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित 2190 ई-सिगरेट के के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित 2190 ई-सिगरेट के के साथ दो तस्कर पकड़े
Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
नेपाल से दिल्ली के लिए की जा रही थी 57 लाख कीमत की ई-सिगरेट की तस्करी
सितारगंज। पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट के जखीरे के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। तस्करी करने में लिप्त वाहन को सीज करने के साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इतनी बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद होने का यह उत्तराखंड का पहला मामला बताया जा रहा है।
सोमवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कोतवाली में बताया कि रविवार शाम कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में एसआई इंदर सिंह, कांस्टेबल जगदीश लोहनी, अर्जुन सिंह और भवान सिंह ने चीकाघाट पुल के पास चैकिंग की। इस दौरान खटीमा की ओर से आ रही यूपी नंबर की कार को रोका तो चालक ने वाहन भागने का प्रयास किया। टीम ने किसी तरह कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 11 पेटियों में चीन निर्मित ई-सिगरेट के 2190 पीस बरामद हुए। इस पर कार चालक वार्ड दो इस्लामनगर खटीमा निवासी नाजिम खां और कार सवार अफरोज को पकड़कर मय वाहन के कोतवाली लाया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4/7 इलेक्ट्राॅनिक सिगरेट का निषेध उत्पाद निर्माण आयात निर्यात परिवहन बिक्री भंडारण और विज्ञापन अधिनियम 2019 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
-- -
नेपाल के रिंकू से गगन खरीदता है ई-सिगरेट
एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ई-सिगरेट गगन नाम के व्यक्ति की है, जो नेपाल के रिंकू से इन्हें खरीदता है। वह ई-सिगरेट को नेपाल से दिल्ली ले जा रहे थे। इसका उन्हें दस हजार रुपये मिलता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद ई सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 57 लाख रुपये कीमत है। पकड़े गए तस्करी में लिप्ट आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मंथ के लिए चुने जाएंगे टीम में शामिल कांस्टेबल
सितारगंज। विदेशी ई-सिगरेट का जखीरा बरामद करने वाली टीम में शामिल कांस्टेबलों की एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पीठ थपथपाई। एसपी सिटी ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी की ओर से ई-सिगरेट को जखीरा पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। साथ ही टीम में शामिल कांस्टेबलों को मैन ऑफ मंथ के लिए चुनने को प्रस्तावित भी किया। संवाद