{"_id":"5b6f2f584f1c1bea258b464e","slug":"21534013272-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में हटाए गए अतिक्रमण की कराई नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में हटाए गए अतिक्रमण की कराई नापजोख
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर वकील कमिश्नर की टीम ने पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग के दोनों तरफ हटाए गए अतिक्रमण की नापजोख कराई। अचानक हुई नापजोख की कार्रवाई से खलबली मच गई।
बता दें कि बीते 18 दिसंबर 2017 को प्रशासन ने नगर के मुख्य बाजार में मार्ग के दोनों तरफ चिह्नित नौ-नौ मीटर अतिक्रमण को हटाया था। शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर दो सदस्यीय वकील कमिश्नर एडवोकेट ललित शर्मा एवं क्षितिज शर्मा ने एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार जेपी गौड़, आरके यूसुफ अली, थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, एनएचएआई के इंजीनियर नीरज कुमार, गल्फार से गणेश यादव, ईओ हरिचरण सिंह और लोनिवि के अमीन चरणपाल सिंह के साथ नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नापजोख कराई।
यह नापजोख गूलरभोज मोड, सिनेमा मोड, थाने के सामने, नगरपालिका गेट एवं पुनियानी गली मोड सहित तमाम स्थानों पर की गई। इधर, नपाई देख लोगों में फिर से अतिक्रमण हटने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
एडवोकेट ललित शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेेश के अनुपालन में प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार से हटाए गए अतिक्रमण के बाद की स्थिति की नापजोख कराई जा रही है। रिपोर्ट को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। वहां पर एडवोकेट आरपी सिंह, सोनिया चावला, सुधांशु जोशी, संजीव फौगाट, रक्षपाल सिंह, एसपी सिंह, राजीव ग्रोवर आदि थे।
किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं चाहता : यशपाल
गदरपुर। मुख्य बाजार में नापजोख कराने पहुंचे वकील कमिश्नर की टीम के समक्ष हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने के वाले यशपाल शर्मा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से संतुष्टता जाहिर की।
उन्होंने हाथ जोड़कर भविष्य में कोई भी कार्यवाही न किए जाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह शहर में अब किसी भी प्रकार की और तोड़फोड़ नहीं चाहते हैं। एडवोकेट ललित कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है। इधर, नापजोख के दौरान गूलरभोज मोड तिराहा पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विजय सिडाना की टीम के सदस्यों के साथ हल्की नोकझोंक हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।