{"_id":"5b64a7bb4f1c1ba13e8b4f40","slug":"21533323195-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल शीघ्र जुड़ेगा मुख्यमंत्री डेस्क से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल शीघ्र जुड़ेगा मुख्यमंत्री डेस्क से
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में सरकारी अस्पताल को मुख्यमंत्री डेस्क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल में एंड्रॉयड कैमरे लगाने की डीएम ने मंजूरी दे दी है। अस्पताल प्रबंधन ने कैमरे लगाने के लिए कंपनी को आर्डर दे दिया है।
जनवरी में देहरादून में सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें मुख्यालय अधिकारियों को काशीपुर सरकारी अस्पताल को मुख्यमंत्री डेस्क से जोड़ने के निर्देश दिए थे। ताकि मुख्यमंत्री काशीपुर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के कामकाज पर नजर रख सके। अस्पताल प्रबंधन ने 26 कैमरों के अस्पताल में लगाने का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा था। कई बार फाइल काशीपुर से रुद्रपुर चक्कर काटती रही। लेकिन अब डीएम ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। बीती 18 जुलाई को रुद्रपुर में हुई चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में दो लाख रुपये की लागत के 26 कैमरे व 50 हजार रुपये की लागत के माइक लगाने की मंजूरी मिल गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि 26 एंड्रायड कैमरे व 50 हजार के माइक लगाने की डीएम ने मंजूरी दे दी है। निविदा प्रक्रिया के बाद रुद्रपुर की एक कंपनी को कैमरे खरीदने की आर्डर दे दिया है।