{"_id":"5b3e64f74f1c1bba248b4b61","slug":"21530815735-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बिजली घरों को जोड़ने का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बिजली घरों को जोड़ने का प्रस्ताव तैयार
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। विद्युत विभाग ने आठ बिजली घरों को आपस में जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें एक बिजली घर की लाइन क्षतिग्रस्त होने पर दूसरे बिजली घरों से सप्लाई शुरू करने की सुविधा होगी।
अब आंधी आने से उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने वाली समस्या से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
दरअसल, ऊर्जा निगम काशीपुर की जनता को नौ बिजली घरों से विद्युत आपूर्ति मुहैया कराता है, लेकिन आंधी या लोड के चलते कई बार विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती है और लोगों को कई दिनों तक बिना बिजली के रहना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे सिंचाई से लेकर पेयजल की समस्या तक खड़ी हो जाती है। इस समस्या से जनता निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने आठ बिजली घरों को एक-दूसरे से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है।
बाजपुर रोड स्थित 132 बिजली घर को एनडी नगर 20 नंबर बिजली घर से जोड़ने, 20 नंबर को मानपुर बिजली घर से, मानपुर बिजली घर को गढ़ीनेगी बिजली घर से, रामनगर बिजली घर को मानपुर बिजली घर से, कुंडेश्वरी को 132 बिजली घर से, प्रतापपुर को 132 बिजली घर से और पक्काकोट को मानपुर बिजली घर से जोड़ने का प्रस्ताव है। इसमें अधिक लोड झेलने के लिए अधिक क्षमता वाले कंडक्टर लगाए जाएंगे।
आठ बिजली घरों को जोड़ने के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जा रहा है। एक बिजली घर की लाइन क्षतिग्रस्त होने पर दूसरे बिजली घर से आपातकालीन समय में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसमें 40 किलोमीटर की नई 33 हजार की विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विजय कुमार सकारिया, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम काशीपुर।