{"_id":"5cba164cbdec227ce10d0d19","slug":"201555699276-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में हुई तौल शुरु, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई तौल शुरु, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की फसल की तौल शुक्रवार को शुरू हो गई। गेहूं की तौल न होने की समस्या को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से छापा था। खबर का संज्ञान लेते हुए एडीओ ने क्षेत्र के मैनाझुंडी गांव और नकटपुरा गांव में तौल शुरू कराई।
किसान दर्शन सिंह ने बताया कि गेहूं की तौल गांव में बनाए गए सरकारी क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है। किसान बलराज सिंह ने बताया कि मैनाझुंडी गांव में सरकारी क्रय केंद्र तो बनाया गया था लेकिन तौल नहीं की जा रही थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से तौल शुरू हो गई। किसानों ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की फसल का दाम 1840 रुपये मिल रहा है। बताया कि 20 रुपये अतिरिक्त बोनस के मिल रहे है। एडीओ बलराज सिंह राज ने बताया कि किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वहां हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि थे।