फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार भेजने वाली संस्था का भुगतान रोकने के आदेश

आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार भेजने वाली संस्था का भुगतान रोकने के आदेश

Tue, 10 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार भेजने वाली संस्था का भुगतान रोकने के आदेश

विज्ञापन
दिनेशपुर में जगदीशपुर के आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पुष्टाहार के रैपर में बीफ और पोर्क निर्मित खाद्यान्न लगा लेबल छपा होने के मामले में सोमवार को मुख्य बाल विकास अधिकारी ने विभागीय कर्मियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर संबधित लोगों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार आपूर्ति करने वाली संस्था पर लगाए आरोप जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार सप्लाई करने वाली संस्था का भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।

शनिवार को दिनेशपुर के जगदीशपुर गांव की आंगनबाड़ी से बांटे गए पुष्टाहार के रैपर में बीफ और पोर्क निर्मित खाद्यान्न लगा लेबल छपा होने की जानकारी के बाद खलबली मच गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय अधिकारियाें से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सीडीपीओ सरोज टम्टा, ब्लॉक प्रभारी बाल विकास विभाग आशा नेगी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर सीमा देवी जगदीशपुर केंद्र में पहुंची। उन्होंने केंद्र की संचालिका दयावंती राय, अति कुपोषित बच्चे के पिता सुनील अधिकारी के अलावा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। साथ ही सभी पुष्टाहार के नमूने भी लिए। प्रथम दृष्टया पूरी तरह से खाद्यान सप्लाई करने वाली संस्था को दोषी पाया गया है। संस्था ने रैपर कहां से प्राप्त किए इसकी विस्तृत जांच होगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी संचालिकाओं को संस्था को भुगतान न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed