{"_id":"8753946bd1ae8039f2d4bd715aae609b","slug":"200-companies-seven-million-outstanding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कंपनियों पर साढ़े सात करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 कंपनियों पर साढ़े सात करोड़ का बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल पंतनगर में स्थित सैकड़ों कंपनियां लीज रेंट और मेंटीनेंस चार्ज चुकाने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। जिसके चलते उन पर करोड़ों रुपये बकाया हो चुका है। हरकत में आए सिडकुल प्रबंधन ने बकाया राशि वसूलने के लिए कंपनियाें को नोटिस भेजे हैं। नोटिस के बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर कंपनियों की लीज निरस्त या आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में सिडकुल में 450 कंपनियां उत्पादन कर रही हैं। इन कंपनियों को उपलब्ध कराई गई जमीन के आधार पर प्रतिवर्ष लीज रेंट और मेंटीनेंस चार्ज चुकाना होता है। लीज रेंट और मेंटीनेंस चार्ज से मिली राशि से ही प्रबंधन के खर्चे पूरे होने के साथ ही सिडकुल में सड़क, लाइटें, ड्रेनेज सहित अन्य कार्य कराया जाता है। प्रबंधन के लिए यही एकमात्र आमदनी का जरिया भी है। कुछ कंपनियों ने तो दोनों शुल्क सिडकुल प्रबंधन को चुकाए, मगर कई कंपनियों ने पैसा जमा नहीं किया। सिडकुल प्रबंधन की हीलाहवाली से बकाया लाखों से करोड़ों रुपये तक पहुंच गया। सिडकुल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 200 कंपनियों पर साढ़े सात करोड़ का बकाया है। कुछ महीने पहले जब सिडकुल जीएम को इतना ज्यादा बकाया होने की जानकारी मिली तो उन्होंने मातहतों को यह राशि वसूल करने के निर्देश दिए। जिसके बाद से ही सिडकुल प्रबंधन कंपनियों को बकाया राशि चुकाने के लिए नोटिस भेज रहा है।