{"_id":"6a304f99deeefc296c0f498c","slug":"20-kabaddi-teams-to-clash-in-kundeshwari-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-144544-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी में भिड़ेंगी कबड्डी की 20 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी में भिड़ेंगी कबड्डी की 20 टीमें
Tue, 16 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कबड्डी क्लब कुंडेश्वरी की ओर से 19 जून से दो दिवसीय ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस दौरान उत्तराखंड समेत विभिन्न प्रदेशों की 20 टीमें भिड़ेंगी।
कबड्डी क्लब कुंडेश्वरी अध्यक्ष अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान पायल चौधरी, युवक मंडल दल अध्यक्ष अमन नेगी ने बताया कि किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में दो दिनी ऑल इंडिया पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप होगी। इसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, यूपी, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, जेडी एकेडमी नोएडा, यूके एकेडमी हरिद्वार, देवभूमि एकेडमी देहरादून, बजरंग दल एकेडमी रुद्रपुर, रुद्रपुर स्टेडियम आदि स्थानों की करीब 20 टीमों के पहुंचने की संभावना है। 19 जून की शाम करीब चार बजे से शुभारंभ मैच होगा। 20 जून की शाम को समापन होगा। विजेता टीम को 41 हजार, उपविजेता टीम को 21 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 501 रुपये रखा गया है।