फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   2.5 Lakh Fraud

मलयेशिया भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
2.5 Lakh Fraud
बाजपुर। एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर एक एजेंट पर मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसआई अनिल जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी के गांव फाजिलपुर (रामपुर) निवासी रंजीत सिंह ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर एसआई अनिल जोशी को तहरीर सौंपी। आरोप है कि रंजीत सिंह ने अपने बेटे साहिब जीत सिंह को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बाजपुर के रामराज रोड़ निवासी एक युवक को दो लाख रुपये नकद और पचास हजार रुपये का चेक तीन अगस्त 2019 को दिया था। 19 अगस्त को साहिबजीत मलयेशिया पहुंचा। वहां पहुंचने पर एजेंट ने साहिबजीत सिंह से आठ सौ रुपये मलयेशिया की मुद्रा छीन ली। इसके बाद वह जैसे तैसे स्वदेश लौटा। तहरीर देने में उसके साथ हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed