{"_id":"5ccde85dbdec22073e11644e","slug":"191556998237-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में स्थाई रूप से सीपीयू तैनात, आमद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में स्थाई रूप से सीपीयू तैनात, आमद दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में स्थायी रूप से सीपीयू की तैनाती कर दी गई है। शनिवार को सीपीयू के एसआई समेत दो कर्मियों ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई।
कोतवाली में सीपीयू के एसआई एसएस रावत और भूपेंद्र सिंह कन्याल ने आमद दर्ज कराने के बाद कोतवाली पुलिस से जानकारी ली। सीओ कमला बिष्ट ने कहा कि सीपीयू कर्मियों के साथ कोतवाली से भी एक कर्मी तैनात रहेगा। नगर में डिग्री कालेज रोड समेत अन्य में अभियान शुरू किया जाएगा। कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए कंजाबाग तिराहे पर पीटीजेड कैमरा भी लगाया जाएगा। कैमरे के शॉट सीधे जिला कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। ऐसे वाहन चालकों को नंबरों के आधार पर रुद्रपुर से चालान भेजे जाएंगे। इससे पहले सीओ ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रत्येक सप्ताह एक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहां पर कोतवाल संजय पाठक आदि थे।