{"_id":"5b5b6aad4f1c1b572f8b6e09","slug":"191532717741-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स कैब में पकड़ी सौ फीसदी सवारी बिना टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स कैब में पकड़ी सौ फीसदी सवारी बिना टिकट
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। यातायात टीम की सख्ती के बाद भी कर्मचारी परिवहन निगम को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। काशीपुर डिपो की मैक्स कैब में सौ फीसदी सवारी बिना टिकट यात्रा करते पकड़ी गई। शुक्रवार को काशीपुर रोडवेज डिपो की अनुबंधित मैक्स कैब (यूके 18टीए 0486) काशीपुर डिपो से सवारी भरकर रामनगर के लिए रवाना हुई। रामनगर यातायात टीम ने पीरुमदारा के पास मैक्स को रुकवाकर चेकिंग की।
इसमें 9 सवारियां काशीपुर से रामनगर तक के लिए बैठी थीं। जांच में कैब के चालक ने उक्त सवारियों से टिकट की धनराशि ले ली थी। जबकि सवारियों को टिकट नहीं दिया गया। यातायात टीम ने रिपोर्ट तैयार कर रामनगर डिपो को भेज दी है। काशीपुर सहायक महाप्रबंधक इंद्रासन ने बताया कि कैब में बेटिकट यात्री पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।