{"_id":"6acd2e7efda67ccec003e909","slug":"demand-for-drain-construction-up-to-gayatri-vihar-in-kalinagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-148348-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कालीनगर में गायत्री विहार तक नाली निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कालीनगर में गायत्री विहार तक नाली निर्माण की मांग
Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। कालीनगर में मुख्य मार्ग से गायत्री विहार तक करीब 700 मीटर पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार के नेत्तृव में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर सैकड़ों मकान और दुकानें हैं लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात में गंदा पानी घरों में घुस जाता है। कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने डीएम से नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की है। वहां लक्षमण सिंह, गोकुल पांडेय, प्रकाश दफादार, आकाश मंडल, राहुल तरफ़दार, मोहित रावत, अरुण सलवासी, भगवती प्रसाद, केशव दत्त जोशी आदि शामिल थे। संवाद