फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   19 medals won by US NAGAR.

राज्य कराटे प्रतियोगिता में यूएसनगर के खिलाड़ियों ने झटके 19 स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
19 medals won by US NAGAR.
देहरादून में कराटे प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली यूएस नगर की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
देहरादून में हुई 18वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में यूएस नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा आठ रजत और आठ कांस्य पदक भी हासिल किए। सर्वाधिक 35 पदक अर्जित करने पर ऊधमसिंह नगर जिला प्रथम स्थान पर रहा। स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

देहरादून में 28 और 29 अगस्त को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई थी। कराटे एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुरुष टीम काता में योगेश चंद्र पोखरिया, करन मंडल और अनिल कुमार ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। महिला टीम काता में कोमल बत्रा, सिमरन कौर व नैंसी सागर ने स्वर्ण पदक जीता। एकल वर्ग में योगेश चंद्र पोखरिया व कोमल बत्रा ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि जशनप्रीत सिंह, सिमरन कौर, काव्य अरोरा, हरदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, प्रांचल गिरी, कुमकुम, नैंसी सागर, युतुष अरोरा, उदयप्रताप सिंह, करन मंडल, मोहित कापड़ी व अनिल कुमार स्वर्ण पदक विजेता रहे।
विज्ञापन

संतोष बिष्ट, भावना कन्याल, नितिन गुप्ता, खष्टी जोशी, कृष्णा साना, नेहा और गुड़िया ने भी परचम लहराया। कांस्य पदक हासिल करने वालों में गगनप्रीत सिंह, कार्तिक सिंह, नेहा चंद, काजल, भावना, अर्जुन राठौड़ व साक्षी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed