{"_id":"5b37cb474f1c1bda6e8bac6b","slug":"181530383175-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद भी नहीं मिला राजमिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद भी नहीं मिला राजमिस्त्री
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में दस दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए राजमिस्त्री का अब तक कहीं पता नहीं चला है। दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। शनिवार को पुलिस ने कुछ लोगों को कोतवाली बुलाकर उक्त राजमिस्त्री के संबंध में पूछताछ की।
जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी यूसुफ (32) पुत्र इस्माइल 19 दिसंबर को भवन निर्माण के कार्य की देखरेख करने के लिए महेशपुरा गया था, लेकिन तब से उसका पता नहीं लग सका। 20 जून की सुबह उसकी मोटरसाइकिल (यूके06एस/1338) मोहल्ला महेशपुरा में वाल्मीकि धर्मशाला के पास दीवार के सहारे खड़ी मिली थी। 23 जून को उसके भाई मो. फारुख ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता राजमिस्त्री का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार रात दर्जनों की संख्या में लोग बसपा नेता हसीन खान के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा से मुलाकात की। शनिवार को बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने लापता राजमिस्त्री से भवन का निर्माण करा रहे लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।