{"_id":"5c2fab9dbdec2256ef10d552","slug":"171546627997-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथग्रहण हुआ
चकरपुर। कस्बे के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक पुष्कर सिंह धामी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी, महामंत्री प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष अंकित बंसल, कोषाध्यक्ष धीरज पांडे को शपथ दिलाई गई। इधर, विधायक धामी ने कस्बे के विकास में व्यापार मंडल से आगे आने पर जोर दिया। इस बीच सफाई, पेयजल आदि की समस्याएं भी उठीं। संचालन हरगोविंद उप्रेती ने किया। वहां पर चुनाव अधिकारी भैरव दत्त पांडे, सुरेश चंद, रमेश पांडे, हिमांशु बिष्ट, ग्राम प्रधान संदीप राणा, माया जोशी, जानकी जोशी, दान सिंह सामंत, विजय बसेड़ा, हरीश फुलेरा आदि थे।